Site icon Dainik Savera Times

Bigg Boss 16: मिडनाइट एविक्शन के दौरान घर से बाहर हो जाएगी ये कंटेस्टेंट, शो को मिलेंगे टॉप 5

बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले को अब बस सिर्फ 5 दिन ही रह गए हैं और इस मोके पर घर को अब जल्द उसके टॉप 5 भी मिल जाएंगे। इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, खबर ये है के बिग बॉस 16 के 6 फरवरी के एपिसोड में फैंस कंटेस्टेंट से से मिलने के लिए घर में एंट्री करेंगे। जिसके बाद फैंस के वोटों के आधार पर ही शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को चुन लिया जाएगा। अगर खबरों की माने तो टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में निमृत कौर अहलूवालिया शामिल नहीं हैं।

रिपोट्स के मुताबिक इसी प्रक्रिया के दौरान निमृत घर से बेघर हो जाएंगी। लेकिन इस खबर की अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बता दें के कलर्स टीवी के प्रोमो वीडियो में सभी कंटेस्टेंट एक-एक कर स्टेज पर जाते हैं और फैंस को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करते देखे जाते हैं। इस दौरान शिव ठाकरे को जोरदार रिस्पॉन्स मिलता है जबकि अर्चना गौतम को फैंस से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिलता जिसकी उन्हें उम्मीद थी। अब देखना ये होगा के बिग बॉस 16 की ट्रॉफी किस के हाथों में जाएगी।

Exit mobile version