Site icon Dainik Savera Times

Bigg Boss 16: Tina Dutta ने घर से बेघर हो कर सुनाया अपने दिल का हाल, इंस्टा पर शेयर की पोस्ट

Bigg Boss 16 के घर से बेघर होकर टीना दत्ता ने अपने दिल का हाल सुनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। घर से बेघर होने की खबर सामने आने के बाद उनकी टीम ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा के -‘कभी-कभी वह तुम्हें नीचे गिराने की कोशिश करेंगे, लेकिन ये हमेशा याद रखना वो तुम्हारी हिम्मत को कभी खत्म नहीं कर सकते. तुम एक योद्धा हो, जो तुम्हारे अन्दर है’ इस पोस्ट पर काफी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

शो के बीते एपिसोड में फराह खान ने टीना दत्ता पर शालीन की बीमारी का मजाक उड़ाने के लिए लताड़ लगाई है। उन्होंने प्रियांका साथ के साथ टीना को फटकार लगाते हुए कहा उन्हें शालीन की परेशानी नहीं दिखाई देती। जानकारी के लिए बता दें के टीना बिग बॉस के मौजूदा सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। हालांकि, टीवी पर उनके जाने का ऐलान आज किया जाएगा।

Exit mobile version