Site icon Dainik Savera Times

बिग बॉस 17: पावर की रेस से बाहर निकालने के लिए अंकिता बनी मंजुलिका

मुंबई: बिग बॉस 17 के आगामी एपिसोड में पावर की रेस से बाहर निकालने के लिए अंकिता लोखंडे और खानजादी समेत कई अन्य सदस्य अपने अंदर की मंजुलिका का इस्तेमाल करेंगे।चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए प्रोमो में, एक वीडियो में अंकिता को फिल्म भूल भुलैया के किरदार मंजुलिका के लुक में दिखाया गया है। बिग बॉस की आवाज यह कहते हुए सुनाई देती है, ‘‘आज इस मोहल्ले में एक भटकती आत्मा है। जिन तीन सदस्यों को आप पावर की रेस से बाहर निकालना चाहती हैं उन पर गुलाल लगायें।’’

अंकिता डांस करती नजर आती हैं और फिर कहती हैं कि ऐश्वर्या अभी पावर लेने के काबिल नहीं हैं। अभिनेत्री फिर कहती है: ‘‘मन्नारा के पास पावर आ भी जाती है तो दिमाग वाले ही उसका इस्तेमाल करेंगे।’’जिस पर मन्नारा जवाब देती है, ‘मेरे पास दिमाग है।‘

Exit mobile version