
मुंबईः सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले कॉन्ट्रोवर्शयिल रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के अपकमिंग एपिसोड में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और खानजादी उर्फ फिरोजा खान के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी। दरअसल, अंकिता ईशा मालविया के लिए स्टैंड लेती है। लड़ाई तब आगे बढ़ जाती है, जब फिरोजा टीवी पर अंकिता के काम का मजाक उड़ाती है। अंकिता और खानजादी की लड़ाई के दौरान, विक्की अपनी वाइफ का पक्ष लेता है। इसके अलावा, घर में नील भट्ट और विक्की जैन के बीच में तीखी बहस शुरू होती नजर आएगी। पूरे घर में तनाव फैला हुआ है।
शो आने वाले दिनों में और भी अधिक नाटकीय मोड़ लेता दिखाई देगा। बिग बॉस 17 के वर्तमान कंटेस्टेंट्स हैं- जिग्ना वोरा, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, नवीद सोले, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मैशेट्टी, सनी आर्य, फ़रिोज़ा खान, सोनिया बंसल और मन्नारा चोपड़ा। यह शो कलर्स और जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...