Site icon Dainik Savera Times

‘बिग बॉस 17’: बॉलीवुड सेलेब्स के BFF ‘ओरी’ आएंगे ‘वीकेंड का वार’ में, हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री?

मुंबई: अक्ज़्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नजर आने वाले ओरी के नाम से मशहूर ओरहान अवत्रामणि विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के वीकेंड का वार एपिसोड में नजर आएंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि ओरी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगे या नहीं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह शो में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।आने वाले वीकेंड के वार में ओरी शो में घर के सदस्यों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आएंगे।

बी-टाउन में हर सेलिब्रिटी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद ओरी ने सुर्खयिां बटोरीं। वह निशा देवगन, सारा अली खान, अनन्या पांडे सहित अन्य लोगों के सबसे अच्छे दोस्त हैं।वह होस्ट सलमान खान के साथ भी मंच साझा करते नजर आएंगे। दोनों कुछ हंसी-मजाक भरे पल भी साझा करेंगे।

इस हफ्ते एविक्शन भी होगा। नॉमिनेशन टास्क के बाद घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, सनी आर्य, सना रईस खान और जिग्ना वोरा को सबसे ज्यादा वोट मिले।यह शो कलर्स और जियोसिनेमा पर आ रहा है।

Exit mobile version