Site icon Dainik Savera Times

‘बिग बॉस 17’: मुनव्वर के सपोर्ट में उतरे डीजे चेतस, कहा- ‘जीत उसी की होगी’

मुंबई: डीजे चेतस, जो अपने बॉलीवुड मैशअप और रीमिक्स के लिए जाने जाते हैं, ने ‘बिग बॉस 17′ में म्यूजिशियन-कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।’बिग बॉस’ के घर में आयशा खान के एंट्री के बाद से मुनव्वर की कई लोग आलोचना कर रहे है। हालांकि, मुनव्वर इस सीजन में सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान, डीजे चेतस कंटेस्टेंट्स के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए स्टेज पर आए।

उपस्थिति से पहले, उन्होंने ‘बिग बॉस’ सेट के बाहर फोटो खिंचवाया।पैपराजी से ने उनसे जब उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुनव्वर के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ’सब का पसंदीदा है वो। वो दिल वाला बंदा है और वो दिल से खेलता है और दिल वाले लोग जीतते हैं हर बार। वो अकेला खेलता है और ज्यादा निर्भर नहीं है। दरअसल, पूरा घर उस पर निर्भर है।

इसलिए, मुझे लगता है कि वह घर में बहुत मजबूत हैं।’शो कौन जीतेगा, इसका जवाब देते हुए उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, ‘सबको वही लग रहा है, पब्लिक का वोट है जो जीतने वाला है। और आप सब बोल रहे हो मुनव्वर जीतेगा और मैं भी बोल रहा हूं मुनव्वर, तो जीत उसी की होगी।‘’बिग बॉस 17′ कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

Exit mobile version