Site icon Dainik Savera Times

‘बिग बॉस 17’: ईशा और समर्थ का हुआ ब्रेकअप, भयंकर झग़डे के बाद दोनों हुए अलग

मुंबई: कंट्रोवर्शयिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में टीवी कपल ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का कथित तौर पर ब्रेकअप होगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब ईशा की अपनी को-कंटेस्टेंट खानजादी से लड़ाई हो गई।

लड़ाई के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला। जहां खानजादी ने ईशा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दो घोड़ों (अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल) की सवारी कर रही हैं, वहीं ईशा ने खानजादी के माता-पिता को घसीट लिया।

यह समर्थ को अच्छा नहीं लगा, उन्होंने ईशा को ‘बदतमीज‘ कहा और उससे कहा कि उसे खानजादी के माता-पिता का जिक्र नहीं करना चाहिए था।इसके बाद, ईशा और समर्थ के बीच भी लड़ाई शुरू हो गई और गुस्से में ईशा ने कहा: ‘नहीं रहना मुझे तेरे साथ।‘जब शो शुरू हुआ तो ईशा ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री की।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, कि तभी शो में उनके करंट ब्वॉयफ्रेंड समर्थ की एंट्री हो गई और अभिषेक को रोते हुए देखा गया।चौबीसों घंटे कैमरे की निगरानी वाले इस शो में ईशा और समर्थ अक्सर अपनी नजदीकियों के कारण सुर्खयिां बटोरते रहे हैं। दोनों के करीब आने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

Exit mobile version