Site icon Dainik Savera Times

‘बिग बॉस 17’: मुनव्वर फारुकी ने मन्नारा चोपड़ा को दी दूर रहने की सलाह, बोले कड़वे बोले

मुंबई: आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में मुनव्वर फारुकी यह स्पष्ट करते हुए दिखाई देंगे कि वह मन्नारा चोपड़ा के साथ दोस्ती नहीं रखना चाहते हैं। यहां तक की उन्ज़्होंने उनसे छुटकारा पाने के लिए भी कहा।चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए प्रोमो में तब्बू को अतिथि के रूप में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ के टाइटल ट्रैक का हुकस्टेप करते हुए दिखाया गया है।

इसके बाद सलमान घर के सदस्यों को एक टास्क देते हैं, जहां उन्हें ‘प्यार से बेज्जती’ करनी होती है।मुनव्वर मंच पर हैं और मन्नारा के बारे में बात करते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मन्नारा विक्की भाई बोलते हैं हमारी पतंग है तो मैं सहमत हूं। जब तक किसी के हाथ, कोई डोर ना हो, मनारा डायरेक्शन नहीं लेती’जिस पर, मन्नारा ने जवाब दिया, ‘जो पतंगे यहां बना रहे हैं वो हम सब को दिख रहा है।‘नाराज मुनव्वर फिर जवाब देता है, ‘मन्नारा मुझसे दूर हो जाओ।‘मन्नारा कहती है, ‘डेफिनिटेली’

Exit mobile version