Site icon Dainik Savera Times

बिग बॉस 17: ‘जमाल कुडू’ गाने पर झूमे सलमान खान, किया जबरदस्त डांस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सुपरहिट फिल्म एनिमल के जमाल कुडो गाने पर डांस किया है। फिल्म एनिमल का जमाल कुडू गाना फैंस की पहली पसंद बना हुआ है। बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है।सोशल माीडिया पर इस गाने पर जमकर डांस रील्स वीडियो बन रहे हैं।

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 17 न्यू ईयर स्पेशल प्रोमो वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में सलमान खान, एनिमल के ‘जमाल कुडू’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान ,बॉबी देओल के सिग्नेचर स्पेट को कॉपी करते दिख रहे हैं।सलमान खान, बॉबी देओल की तरह सिर पर गिलास रखकर जमाल कुडू पर झूमते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो में सलमान खान, धर्मेंद्र, मीका सिंह, अरबाज खान, सोहेल खान और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक हैं।बिग बॉस 17 के घर में नए साल का जश्न धर्मेंद्र के साथ मनेगा। बतौर गेस्ट धर्मेंद्र इस बार बिग बॉस के मंच पर नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version