Site icon Dainik Savera Times

Bigg Boss 17: विकी-ऐश्वर्या के झगड़े से इतने बिगड़े हालत कि नॉमिनेशन्स तक पहुंचा मामला

 

नई दिल्ली: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि विकी-अंकिता और नील-ऐश्वर्या की जोड़ियों का झगड़ा नॉमिनेशन्स में पहुंच जाएगा। ऐसे में शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि ऐश्वर्या जहां विकी जैन को नॉमिनेट कर रही हैं वहीं विकी ने भी ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया है। वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं कि वह दुश्मनी बहुत अच्छे से निभाती हैं।

वहीं अंकिता इस पूरे झगड़े को चुपचाप देखती नजर आ रही हैं। जैसे कि आपने देखा, विकी जैन और ऐश्वर्या के बीच झगड़े की शुरुआत 30 अक्टूबर के एपिसोड में हुई थी जब अचानक ऐश्वर्या विकी पर भड़क गईं।अंकिता ने यह दलील दी कि इस तरह के जोक्स ऐश्वर्या भी कई बार करती हैं। हालांकि जवाब में नील ने कहा कि वह ऐश्वर्या इस तरह के जोक्स बतौर रिएक्शन करती हैं, जबकि विकी जैन खुद से इस तरह की बातें और जोक्स शुरू करते हैं।

बता दें कि विकी जैन और नील भट्ट की दोस्ती शो में काफी पॉपुलर रही है, लेकिन अब इस झगड़े के बाद चीजें बदल गई हैं और बात नॉमिनेशन्स तक पहुंच गई है। वहीं बात तब बढ़ गई जब विकी और अंकिता के बीच हो रहा झगड़ा विकी और नील के बीच ट्रांसफर हो गया। अंकिता जहां मामले को शांत करने की कोशिश करती दिखाई पड़ीं वहीं विकी यह बोलकर नील पर हावी होते दिखाई पड़े कि जब उन्हें पूरा मामला पता ही नहीं है तो वह किस लॉजिक के आधार पर उनसे लड़ने चले आए हैं।

Exit mobile version