Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss-18: जानिए, कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते, बिग बॉस के हर फैसले पर दिखा रहे हैं आंख

October 12, 2024

Bigg Boss-18: जानिए, कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते, बिग बॉस के हर फैसले पर दिखा रहे हैं आंख

नई दिल्ली: टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस-18’ में गुणरत्न सदावर्ते के बोलने का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जेल में बंद तेजिंदर सिंह बग्गा के साथ उनकी दोस्ती हो चुकी है। लेकिन, जब दोस्ती के लिए उन्हें जेल जाने का फरमान सुनाया गया तो वह चिढ़ गए। उन्होंने चिल्लाते हुए घरवालों के सामने ऐलान कर दिया, अन्याय करने वाले से बड़ा अपराधी अन्याय सहने वाला होता है। मैं इसे नहीं मानूंगा, मैं कोर्ट में भी जज के सामने अपनी दलील पेश करता हूं।

दरअसल, बिग बॉस के घर में पहले दिन से हेमा शर्मा और तेजिंदर सिंह बग्गा को जेल हुई है। वह अच्छा इंसान बनने के चक्कर में चाहत पांडे की जगह जेल जाने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, इन दोनों सदस्यों के जेल जाने के बाद से घरवालों ने दोनों को बाहर निकालने के लिए बिग बॉस से काफी विनती की। आखिरकार, बिग बॉस का दिल भी पिघल गया। उन्होंने कहा, तेजिंदर सिंह बग्गा और हेमा शर्मा की जेल की अवधि अब समाप्त की जाती है। लेकिन, एक शर्त है कि जेल खाली नहीं रह सकता है। नियमों के अनुसार, उनकी जगह दो लोगों को जेल जाना होगा।

बिग बॉस सभी सदस्यों को लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहते हैं। बिग बॉस करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को एक विशेषाधिकार देते हुए कहते हैं कि आप तीनों को आपसी सहमति से दो लोगों का नाम चुनने हैं जिन्हें जेल में अगले आदेश तक रहना है। तीनों सदस्य चाहत पांडे और गुणरत्न का नाम चुनते हैं। चाहत को जेल जाने से कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, जेल जाने के नाम पर गुणरत्न सदावर्ते भड़क जाते हैं। हालांकि, घरवाले उन्हें समझाते हैं, लेकिन, वह किसी भी घरवाले की बात मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं। वह कहते हैं कि मैं क्रांतिकारी आदमी हूं, कानूनी दांव-पेंच खेलना जानता हूं। वह जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, सरकार मुझसे डरती है।

बता दें कि उन्होंने शो के दौरान जिक्र किया था कि वह तिहाड़ जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा था, हम किसी बात की चिंता नहीं करते हैं। हम डाकू के खानदान से आते हैं। वकील के तौर पर वह कई जाने-माने केस भी लड़ चुके हैं। शो में कई बार उन्होंने खुद को मुंबई का मशहूर वकील भी बताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें