Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 18 की सदस्य Chahat Pandey को ऐसा चाहिए जीवनसाथी, यह क्वालिटी होनी चाहिए

October 10, 2024

Bigg Boss 18 की सदस्य Chahat Pandey को ऐसा चाहिए जीवनसाथी, यह क्वालिटी होनी चाहिए

नई दिल्ली: बिग बॉस-18 की सदस्य चाहत पांडे ने बताया है कि उन्हें अपने लिए कैसा जीवनसाथी चाहिए। दरअसल, बिग बॉस के घर में चाहत पांडे से सदस्यों ने पूछा कि उन्हें कैसा पति चाहिए। इस सवाल के जवाब में चाहत ने अपने दिल की बात बताई। चाहत ने कहा कि उन्हें ऐसे जीवन साथी की तलाश है जिसे मेरा पायल पहनना पसंद हो। अच्छा इंसान हो। जब घर के दूसरे सदस्यों ने उनसे अच्छे इंसान की परिभाषा पूछी तो उन्होंने कहा कि अच्छे इंसान का मतलब यह है कि मेरी इज्जत करे, मुझे समझे।

इस पर दूसरे सदस्य ने कहा, अच्छा इंसान और इज्जत करना दोनों अलग चीज है। इस पर चाहत पांडे ने कहा, मैं अच्छे इंसान की क्वालिटी बता रही हूं। मेरा जीवनसाथी सबकी इज्जत करे लेकिन, मेरी थोड़ी ज्यादा करे। यह तो मेरे जीवन साथी में होना ही चाहिए, बाकी प्लस-माइनस जो भी होगा, उसे मैं संभाल लूंगी।

घर की दूसरी सदस्य मुस्कान ने बताया कि उन्हें ऐसा जीवन साथी चाहिए जो उसकी देखभाल कर सके। मुस्कान ने घर के सदस्य करणवीर मेहरा से पूछा क्या आप हमारे लिए जीवनसाथी ढूंढने वाले हैं क्या? इस पर करणवीर ने जवाब दिया कि मेरी नजर में कई अच्छे लड़के हैं। लेकिन, इनमें कई की शादी हो चुकी है। इस पर मुस्कान ने कहा, ऐसा नहीं चाहिए। इस पर आगे करणवीर ने कहा, चलिए मैं कोशिश करूंगा।

बता दें कि चाहत पांडे बिग बॉस के घर में जाने वाली पहली सदस्य थी। उन्होंने सलमान खान के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि उन्होंने अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए एक्टिंग की। मैंने अपना जीवन बहुत ही साधारण रखा है। मैंने अपनी मां के लिए घर खरीदा है, गाड़ी खरीदी है। इस पर सलमान खान ने पूछा था क्या तुम अपनी पसंद के लड़के से शादी करोगी। इस पर चाहत ने कहा था, करूंगी। लेकिन, अगर मेरी मां की मर्जी होगी तो। इस पर सलमान खान ने कहा था, अगर अब तक तुम अपनी मां के सपने के लिए सब कुछ करती आई हो। लेकिन, अगर तुम्हें कोई लड़का पसंद आ जाए तो तुम्हारी मां कैसे मना कर सकती है। इस पर चाहत ने कहा था, अभिभावक हमेशा बेहतर ही फैसला अपने बच्चों के लिए लेते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें