Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 18’ विजेता करण वीर मेहरा ने खुद को बताया ‘जनता का लाडला’

January 20, 2025

‘बिग बॉस 18’ विजेता करण वीर मेहरा ने खुद को बताया ‘जनता का लाडला’

मुंबई: लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। अभिनेता ने खुद को ‘जनता का लाडला’ बताते हुए जीत का श्रेय भी जनता को दिया। सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता ने जीत की खुशी को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिस पल का हम सभी को इंतजार था, वो आ ही गया! जनता का लाडला ‘द करण वीर मेहरा शो’ उर्फ ‘बिग बॉस 18’ जीत गया।’

खुद को शो का असली हीरो बताते हुए करण ने आगे लिखा, ‘बिग बॉस 18’ का असली हीरो अपनी कमर कस चुका है और वादे के मुताबिक ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुका है। आप सभी ने दर्शकों की असली ताकत दिखाई है। ये जीत ‘करण वीर मेहरा नेशन’ (केवीएम नेशन) और ‘करण के वीरों’ की है। दूसरी ट्रॉफी भी अब घर आ चुकी है और पहले से कहीं ज्यादा चमक रही है! जश्न शुरू हो चुका है।’साझा की गई चारों तस्वीरों में करण अपनी मां संग और बिग बॉस की ट्रॉफी थामे दिखे। करण वीर मेहरा, रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 के भी विजेता रह चुके हैं। ‘बिग बॉस 18’ शो के पहले रनर-अप विवियन डीसेना रहे।

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें