Bigg Boss 19: टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट फेमस और सक्सेसफुल रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। आपको बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट करेंगे और उनका दबंग अंदाज एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।
कब और कहां देख पाएंगे ग्रैंड प्रीमियर?
बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होने जा रहा है। दर्शक इसे जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकेंगे। वहीं, कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे से किया जाएगा।
पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बने आवेज दरबार
शो को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन मेकर्स ने हाल ही में पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का हिंट जारी किया। दर्शकों का कहना है कि वह और कोई नहीं बल्कि इंफ्लुएंसर और कोरियोग्राफर आवेज दरबार हैं। आवेज दरबार, इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर खान के पति जैद दरबार के भाई हैं।
इस बार 17 कंटेस्टेंट और वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 19 में इस साल 17 कंटेस्टेंट्स एंट्री लेने वाले हैं। इसके अलावा, तीन से चार वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शो का हिस्सा होंगी।
चर्चा में ये सेलेब्स
इस बार शो में शामिल होने को लेकर जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें शामिल हैं शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल,एक्ट्रेस अशूनर कौर,आवेज दरबार की दोस्त नगमा मिराजकर, इंफ्लुएंसर पायल गेमिंग, एक्ट्रेस हुनर हाली गांधी, अनुपमा फेम गौरव खन्ना, बसीर अली, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, सिंगर श्रीराम चंद्रा,एक्ट्रेस शफक नाज, अभिषेक बजाज और कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल।
इस बार की खास थीम
मेकर्स ने इस बार शो को राजनीति की थीम पर आधारित किया है। कंटेस्टेंट्स को दो टीमों सत्ता और विपक्ष में बांटा जाएगा। साथ ही दर्शकों की वोटिंग से भी यह तय होगा कि कौन से सेलिब्रिटी शो का हिस्सा बनेंगे।

