Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड ड्रामा और इमोशंस से भरपूर रहा। बता दें कि इस बार सलमान खान के निशाने पर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल रहीं। घर में चल रहे झगड़ों और विवादित बयानों पर सलमान ने दोनों की जमकर क्लास ली। खासकर फरहाना भट्ट को शो में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के लिए सलमान ने बीच मंच पर ही फटकार लगाई, जिसके बाद फरहाना अपने आँसू रोक नहीं पाईं।
‘कश्मीर की हसीना’ फूट-फूट कर रोईं
सलमान ने फरहाना के “गालियों की डिक्शनरी” पढ़ते हुए कहा, “क्या तुमने यही घर या स्कूल में सीखा है? तुम शो के बाहर के लोगों को भी घसीटती हो, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है!” उन्होंने फरहाना पर इंडियन टेलीविजन को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा, “अगर तुम्हें टीवी नहीं करना तो तुम बिग बॉस में क्या कर रही हो?” सलमान के तीखे शब्दों ने फरहाना को गहराई से झकझोर दिया, और वे कैमरे के सामने फूट-फूट कर रो पड़ीं।
सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास
गौरव खन्ना से हुई फरहाना की बहस पर भी सलमान ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “आपने गौरव खन्ना को बिना POV वाली लेडी कहा, यह उनकी नहीं, हर औरत की बेइज्जती है। मुझे शर्म आती है कि लोग मेरी वजह से आप जैसे इंसान को जानेंगे।” सलमान ने बिग बॉस से फरहाना को “इस टॉर्चर से बचाने” की अपील करते हुए कहा कि उन्हें कई बार सुधरने का मौका दिया गया, पर उन्होंने बार-बार वही गलती दोहराई।
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar PROMO | Slaman FIRE On Farrhana Bhatt | Salman Ne Kiya Farrhana Ko CONFRONT pic.twitter.com/tDsedA5uFn
— BiggBoss24x7 (@BB24x7_) November 8, 2025
सलमान ने आगे कहा, “मैं खुद टीवी से आया हूं। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ने भी टीवी से शुरुआत की थी। गौरव 21 साल से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने आपकी बातों को ग्रेस से हैंडल किया, मैं नहीं करता।” फरहाना के “घमंड” पर कटाक्ष करते हुए सलमान बोले, “क्या आप यहां वैम्प बनने आई हैं? यही आपकी परवरिश है?”
तान्या मित्तल को कहा बेरहम
दूसरी ओर, सलमान ने तान्या मित्तल को “पत्थर दिल” और “हार्टलेस” कहा। फरहाना ने बाद में तान्या के सामने अपने दिल की बात कही और बताया कि सलमान के “मुझे तुम्हारे बारे में बात करते हुए शर्म आती है” वाले शब्दों ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया। इस एपिसोड ने न केवल दर्शकों को झकझोरा, बल्कि घर के माहौल को भी पूरी तरह बदल दिया है।

