Site icon Dainik Savera Times

Bigg Boss 20: बॉडी शेमिंग पर छलका लव गिल का दर्द, वजन घटाने के बाद भी लोगों ने कहा ‘बहुत पतली लग रही हो’

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल लव गिल ने ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के बाद अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जो कई लोगों के अनुभव से मेल खा सकता है। शो की शुरुआत को अभी एक दिन ही हुआ है, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत और एक-दूसरे को जानने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इसी बातचीत के दौरान लव ने अमन गांधी के सामने अपने पुराने अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बचपन से बड़े होने तक उन्हें अपने वजन और शरीर को लेकर लोगों की कई तरह की बातें सुननी पड़ीं। खास बात यह रही कि वजन ज्यादा होने पर तो उन्हें ताने मिले ही, लेकिन जब उन्होंने अपना वजन घटाया, तब भी लोगों की टिप्पणियां बंद नहीं हुईं। लव ने कहा कि बहुत पतली होने के कारण भी उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा।

ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/entertainment/from-hanuman-ansh-to-12th-fail-game-turned-around-box-office/

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए लव ने अमन गांधी से कहा, ”एक समय था जब मेरा वजन थोड़ा ज्यादा हुआ करता था और लोग मेरी बॉडी को लेकर कमेंट किया करते थे। मैंने बाद में वजन कम कर लिया, लेकिन इसके बावजूद लोगों की बातें खत्म नहीं हुईं। उनके पास तब भी कुछ न कुछ कहने के लिए रहता था।”

लव ने आगे कहा, ”कुछ लोग कहते थे कि मैं बहुत ज्यादा पतली लग रही हूं। कई बार तो मुझसे यह तक पूछा जाता था कि क्या मैंने कुछ खाया है। उस वक्त ऐसा लगता था कि मैं अपने साथ कुछ भी करूं, लोग मेरे लुक को लेकर टिप्पणी करने का कोई न कोई कारण ढूंढ ही लेते हैं।”

लव की कहानी सुनने के बाद अमन गांधी ने भी अपने अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें भी अपने शरीर को लेकर लोगों की बातों का सामना करना पड़ा है। अमन ने कहा कि ज्यादा दुबला होने की वजह से उन्हें भी बॉडी शेमिंग जैसी स्थिति से गुजरना पड़ा।

लव गिल ने पंजाबी इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस और मॉडल अपनी पहचान बनाई है। उनके करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से हुई थी। साल 2019 में उन्हें पंजाबी सिंगर करण औजला के एक चर्चित म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और पंजाबी सीरियल ‘तू पतंग मैं डोर’ में जरीना का रोल निभाया।

टेलीविजन पर काम करने के बाद लव ने पंजाबी फिल्मों में भी अपनी जगह बनाई। साल 2021 में उन्होंने ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ में काम किया। इसके बाद वह ‘हेटर्ज’, ‘कुलचे छोले’, ‘गदर 1947: इक्क विच्छोड़ा’ और ‘वेखी जा छेड़ी ना’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। अब लव गिल ‘बिग बॉस 20’ के जरिए टीवी दर्शकों के बीच नजर आ रही हैं।

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस बार शो में मनोरंजन जगत के साथ-साथ संगीत, खेल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कई चेहरे नजर आ रहे हैं। लव गिल के अलावा एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेड खान और यंग डीएसए भी इस सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हैं।

Exit mobile version