Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss कंटेस्टेंट सबा खान ने रचाई जोधपुर में शादी, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

August 22, 2025

Bigg Boss कंटेस्टेंट सबा खान ने रचाई जोधपुर में शादी, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

मुंबई। ‘बिग बॉस 12’ फेम और अपनी सादगी के लिए मशहूर सबा खान ने हाल ही में शादी कर ली है। अभिनेत्री ने यह खास दिन जोधपुर में एक निजी समारोह में मनाया। इस मौके पर केवल परिवार और करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे। सबा खान के पति वसीम नवाब एक व्यवसायी हैं और जोधपुर के नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सबा की बहन सोमी खान, जो बिग बॉस सीजन-12 में सबा के साथ नजर आई थीं, भी शादी में शामिल हुईं। याद रहे, सोमी खान ने भी कुछ महीने पहले आदिल खान से शादी की थी।

 सोशल मीडिया पर जताई शादी की खुशी
सबा ने अपने अधिकृत इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा “कुछ दुआएं चुपचाप कबूल हो जाती हैं। दिल से शुक्रिया। मैं आप सबके साथ अपने निकाह की खुशी बांट रही हूं। जिस लड़की को आपने ‘बिग बॉस’ में प्यार दिया, आज वह एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है। दुआओं और प्यार की दरकार है।” पोस्ट के तुरंत बाद फैंस और शुभचिंतकों ने प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने उन्हें हार्ट और फायर इमोजी भेजे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saba Khan (@sabakhan_ks)

परिवार की प्रतिक्रिया आई सामने
सबा की बहन सोमी खान ने पोस्ट पर लिखा “दोनों को बधाई हो। मेरी प्यारी सबा, तुम्हें हमेशा दुनिया की सारी खुशियां मिलें। और जीजू अब आप हमारे परिवार का हिस्सा बन गए हैं। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हो, बिल्कुल परफेक्ट जोड़ी है।” अन्य यूजर्स ने भी शुभकामनाएं दीं, जैसे “माशाल्लाह, बधाई हो।” “आप दोनों का जीवन प्यार, खुशियों और एक-दूसरे के साथ बिताने से भरा रहे।” “शादी मुबारक हो।”

सबा की नई शुरुआत और पेशेवर जीवन
सबा ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि यह शादी उनके जीवन का एक खूबसूरत चैप्टर है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने सपनों से पीछे हटेंगी। सबा कहती हैं कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम जारी रखेंगी और साथ ही अपने बिजनेस पर भी ध्यान देंगी। दोनों चीज़ों को संतुलित करना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव है।

फैंस के लिए खुशखबरी
सबा की यह नई शुरुआत उनके फैंस के लिए खुशी का मौका है। हर कोई उन्हें आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं और प्यार भेज रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें