मुंबई: यूथ-बेस्ड प्रोग्राम ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के बाद, अब उनके दोस्त व शो के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान भी दिखाई देंगे। अभिषेक ने कहा, ‘मैं इस दिलचस्प शो का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। यह सब उस चीज के पीछे जाने के बारे में है जिस पर आप विश्वास करते हैं, खुद को बेहतर तरीके से जानना और सार्थक संबंध बनाना है।‘
‘मेरे लिए, यह सब प्यार बांटने के बारे में है, और मैं बिल्कुल यही करने जा रहा हूं। मैं टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं सचमुच चाहता हूं कि मेरे दोस्त यूट्यूबर को शो में प्यार मिले। मैं वास्तव में अपने दोस्त को शुभकामनाएं देता हूं।‘ इंटरनेशनल सीरीज ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ के रूपांतरण का नाम ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ है। ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

