Site icon Dainik Savera Times

बिग बॉस ओटीटी 2: मनीषा रानी ने किया खुलासा, कैसा चाहिए उन्हें अपना पति

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अब धीरे-धीरे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। कंटेस्टेंट्स एल्विश, मनीषा, जिया और अभिषेक मस्ती-मजाक करते हुए नजर आए। अपकमिंग एपिसोड में एल्विश को अविनाश की बातें चुपचाप ध्यान से सुनते हुए देखा जा सकता है। वहीं मनीषा अपनी क्यूट हरकतों से लोगों का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर मनीषा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने होने वाले पति के गुणों के बारे में बताती नजर आती हैं।

वीडियो में मनीषा कहती हैं, ’मुझे मेरा पति ऐसा चाहिए जो कहे स्विट्जरलैंड चलो डार्लगिं जहां भी जाओ चलो डार्लगिं, जिस भी चीज पर हाथ रखूं वो दे। इसपर अभिषेक मल्हान करते हैं कि तुम्हें पति नहीं तुम्हें चाहिए एटीएम मशीन। तुम्हें नहीं चाहिए लड़के। इसपर मनीषा कहती हैं कि मुझे ख्वाहिश पूरी करने वाला चाहिए चाहे वह स्विट्जरलैंड हो या न्यूजीलैंड हो। एक आदमी में जजबात होना चाहिए।’

बता दें कि इस हफ्ते बेघर होने के लिए आशिका भाटिया और मनीषा रानी नॉमिनेट हैं। सेब वाले टास्क में सबसे ज्यादा चार चार एप्पल मनीषा और आशिका को मिले और इसी के साथ वह दोनों नॉमिनेट हो गईं।बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है।

Exit mobile version