Site icon Dainik Savera Times

Bigg Boss OTT S2: इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ हुई लाखों की चोरी, जाने क्या है मामला

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के खिलाड़ी अभिषेक मल्हान विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया इन्फलुएंसर और यूट्यूबर अभिषेक चोरी का शिकार हो गए हैं. मल्हान को सोशल मीडिया पर ‘फुकरा इंसान’ के नाम से जाना जाता है। खबर के मुताबिक फुकरा के साथ चोरी की घटना हो गई हैं। चोर उनके डेढ़ लाख रुपये ले उड़े हैं। मल्हान ने अपने नये व्लॉग में इस घटना का खुलासा किया है। अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के रनर-अप रहे हैं. उन्होंने शो के बाद फैंस का दिल जीता है. हाल में एक व्लॉग में अभिषेक ने खुलासा किया कि यात्रा के दौरान उनके 1.5 लाख रुपये चोरी हो गए. अभिषेक एक इंटरव्यू के लिए यात्रा कर रहे थे और उन्होंने अपने व्लॉग के माध्यम से अपने फैंस को इसकी एक झलक दी।

Exit mobile version