Site icon Dainik Savera Times

Bigg Boss Weekend War: सलमान खान ने लगाई फटकार, रो पड़े यूट्यूबर मृदुल तिवारी

Bigg Boss 19 : बिग बॉस हाउस में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है और इस हफ्ते वीकेंड वार का प्रोमो सामने आते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस वीकेंड सलमान खान का गुस्सा घरवालों पर फूटने वाला है। बता दें कि प्रोमो में सलमान खान यूट्यूबर मृदुल तिवारी को जमकर फटकारते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद मृदुल फूट-फूटकर रोने लगते हैं।

मृदुल तिवारी की फटकार

प्रोमो में सलमान मृदुल के गेम और उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाते हैं। सलमान कहते हैं, “मृदुल, आपको समझ में आ रहा है ये खेल? आपके सामने कुछ नहीं हुआ, जिसके सामने आपका कोई ओपिनियन नहीं रहा? मैं आज आपको बेडरूम में भेजने वाला था, क्योंकि अभी तक आप दिख नहीं रहे हो। वीकेंड वार पर भी आप क्यों दिखो?”

सलमान की डांट सुनते ही मृदुल रो पड़ते हैं और हाथ जोड़कर कहते हैं, “भाई जी, मैं नहीं लड़ा आज तक किसी से।” सलमान खान उन्हें समझाते हैं, “किसने कहा है कि यहां लड़ने से नजर आते हैं? हम नहीं कहते कि आप लड़ो-झगड़ो। एक ओपिनियन होता है।”

नेहल और अमाल को भी फटकार

मृदुल के बाद सलमान ने नेहल और अमाल मलिक को भी क्लास लगाई। नेहल पर उन्होंने टिप्पणी की कि वह लगातार तान्या के बारे में ही बात कर रही हैं और उनके ऑब्सेशन की वजह से माहौल बिगड़ रहा है। इसके बाद सलमान ने जीशान कादरी, अभिषेक और अशनूर को भी फटकारा। अमाल पर भी उन्होंने गाली-गलौच और अनुचित व्यवहार के लिए बरसते हुए उन्हें सबक सिखाया।

ये भी पढ़ें: ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुआ Mahindra Thar का Facelift वर्जन

इस वीकेंड का वार में खास

इस वीकेंड वीकेंड वार में एल्विश यादव भी गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। एल्विश इस मौके के लिए काफी एक्साइटेड हैं और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगे। बिग बॉस के इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की हरकतों और सलमान की कड़क फटकार ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। मृदुल का रोना, नेहल और अमाल की क्लास और एल्विश यादव की एंट्री इसे और भी रोचक बना रही है।

Exit mobile version