प्यार को मिला देसी ढोल का ट्विस्ट! गोडे गोडे चा 2 का अगला म्यूज़िकल रत्न ‘बिल्लो जी’ अब रिलीज़ हो चुका है, जिसे गाया है दमदार जोड़ी एमी विर्क और गुरजैज़ ने कप्तान के मज़ेदार बोलों और एन वी के जोश से भरपूर भांगड़ा बीट्स के साथ, यह गाना दिखाता है कि अपने प्यार को रिझाने के लिए लड़के किस हद तक जा सकते हैं — स्टाइल, सच्चाई और ज़बरदस्त डांस के साथ! यह गाना शरारती भी है, रंगीन भी, और इस सीज़न का सबसे बड़ा लव एंथम बनने जा रहा है।
एमी विर्क ने कहा
“‘बिल्लो जी’ एकदम वाइब है! यह खेल-खिलंदड़, रोमांटिक और फुल-ऑन भांगड़ा एनर्जी वाला ट्रैक है जो सुनते ही डांस फ्लोर पर ले जाता है। यह प्यार का पंजाबी अंदाज़ में जश्न है, और मुझे पूरा यकीन है कि यह हर लड़के का फेवरेट एंथम बन जाएगा।”
![]()
विजय कुमार अरोड़ा ने आगे कहा
“‘बिल्लो जी’ के ज़रिए हमने उस चुलबुले, बड़े पैमाने के पंजाबी रोमांस को कैप्चर करने की कोशिश की है, जहाँ हर इमोशन ज़ोरदार है और हर जेस्चर ग्रैंड। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म का वो पल है जहाँ एनर्जी अपने शिखर पर पहुँच जाती है — और दर्शक उस जादू को महसूस करेंगे।”
गोडे गोडे चा 2 नेशनल अवॉर्ड विजेता ब्लॉकबस्टर ओरिजिनल की परंपरा को आगे बढ़ाता है, जिसमें जेंडर को-एग्ज़िस्टेंस पर एक नई और मनोरंजक नज़र डाली गई है।
फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ज़ी म्यूज़िक द्वारा जारी इसका संगीत एल्बम इस सीज़न की सबसे रोमांचक म्यूज़िकल रिलीज़ में से एक बनता जा रहा है। अपनी झूमाने वाली रिदम और प्यार के रंगीन जश्न के साथ, ‘बिल्लो जी’ आने वाले समय की झलक पेश करता है।
गोडे गोडे चा 2, जिसे ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, 21 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। शक्तिशाली थीम्स और हाई-एनर्जी संगीत के इस मेल से यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करने वाला सिनेमा अनुभव देगी।