Site icon Dainik Savera Times

BJP कैंडिडेट कंगना रणौत ने अपने गृह हलके में चुनाव प्रचार किया शुरू

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने गृह हलके में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

कंगना को शनिवार को नुक्कड़ सभाओं और स्वागत के बहाने चुनाव प्रचार का आगाज करना था, लेकिन इसमें मौसम ने खलल डाल दिया। शनिवार को उन्होंने घर में ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कंगना के पक्ष में फिलहाल स्थानीय भाजपा विधायक दिलीप ठाकुर और भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। परिजन फ्रंट फुट के बजाय अभी पर्दे के पीछे ही नजर आ रहे हैं। फिलहाल कंगना यह कोशिश कर रही हैं कि लोग उन्हें बॉलीवुड क्वीन की बजाय अपनों के बीच की मानकर आशीर्वाद दें। यह भी कोशिश कर रहीं है कि लोग यह न समझें कि उनसे मिलना मुश्किल है।

उधर, कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल ने बताया कि शनिवार को कंगना ने अपने घर में कार्यकर्ताओं से विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ मार्गदर्शन लिया।

Exit mobile version