Site icon Dainik Savera Times

Abu Dhabi में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर हूं धन्य : Akshay Kumar

अबू धाबीः अभिनेता अक्षय कुमार अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर धन्य महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स पर मंदिर की एक तस्वीर साझा की और लिखा ‘‘ अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर धन्य हूं।’’ समारोह में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, दिलीप जोशी, गायक शंकर महादेवन और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी शामिल हुए।

मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Exit mobile version