Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लॉकबस्टर निर्माता एसकेएन ने ब्लॉकबस्टर बेबी के निर्देशक साई राजेश को गिफ्ट की ये महंगी कार

October 4, 2023

ब्लॉकबस्टर निर्माता एसकेएन ने ब्लॉकबस्टर बेबी के निर्देशक साई राजेश को गिफ्ट की ये महंगी कार

मुंबईः आनंद देवरकोंडा, वैष्णवी चैतन्य और विराज अश्विन स्टारर फिल्म बेबी को इस साल की कल्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में सफलता मिली है। फिल्म साई राजेश द्वारा निर्देशित है, और एसकेएन द्वारा निर्मित है, जिन्होंने पहले मास मूवी मेकर्स के तहत ई रोजुलो और टैक्सीवाला जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। निर्देशक साई राजेश के स्किल्स और भारी सफलता से प्रभावित होकर, निर्माता एसकेएन ने निर्देशक को एक मर्सडिीज बेंज कार गिफ्ट में दी।

इस खास मौके पर, निर्माता एसकेएन ने कहा, ‘मैं हमारी लोकप्रिय ब्लॉकबस्टर बेबी की भारी सफलता से बहुत खुश हूं। मैं अपने सबसे प्यारे दोस्त और प्रिय निर्देशक साई राजेश को कुछ खास गिफ्ट देना चाहता हूं। यह हमारे निर्देशक के प्रति सराहना और प्यार का एक छोटा सा प्रतीक है। हमारे बैनर को एक कल्ट फिल्म देने के लिए साई राजेश को धन्यवाद।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

बेबी फिल्म की सफलता उनकी दोस्ती, एक-दूसरे पर भरोसा और फिल्म निर्माण के प्रति उनके जुनून में निहित है। थिएटर में सुपरहिट रही फिल्म बेबी को ओटीटी पर भी रिकॉर्ड लेवल पर व्यूज मिले। बेबी की भारी सफलता के बाद, साई राजेश को कई अवसर मिले, लेकिन एसकेएन के साथ उनके अगले फिल्म कमिटमेंट दोनों के बीच की दोस्ती को दर्शाती है।

मास मूवी मेकर्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी पर चर्चा चल रही है। एसकेएन और साई राजेश इंडस्ट्री में आने से पहले से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। बेबी फिल्म का कलेक्शन अद्भुत और अभूतपूर्व है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई की। फिल्म ने जथी, उप्पेना और अजरुन रेड्डी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

वाल्टेयर वीरय्या और जेलर के बाद, यह छोटी फिल्म 2023 में तेलुगु सिनेमा की शीर्ष ब्लॉकबस्टर में से एक है। सिर्फ कलेक्शन ही नहीं, फिल्म को शीर्ष फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और आलोचकों से भी जबरदस्त सराहना मिल रही है। इसे दर्शकों की स्वीकृति के साथ-साथ मेगास्टार चिरंजीवी, आइकन स्टार अल्लू अजरुन, विजय देवराकोंडा और अन्य सितारों से विशेष सराहना मिली। साई राजेश के निर्देशन की पहली फिल्म ने दर्शकों को अपने लेखन और निर्देशक की फिल्म को सटीकता से संभालने से प्रभावित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें