Site icon Dainik Savera Times

Bloody Ishq Trailer: Vikram Bhatt की फिल्म ‘ब्लडी इश्क’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, Actor ने फिल्म को लेकर कही ये बात…

मुंबई : बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट की आने वाली हॉरर फिल्म ब्लडी इश्क का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। डिज्नी + हॉट स्टार और महेश भट्ट प्रस्तुत ब्लडी इश्क में अविका गौड़ और वर्धन पुरी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म 26 जुलाई को डिज्नी + हॉट स्टार पर रिलीज होगी। ब्लडी इश्क का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

‘ब्लडी इश्क’ की कहानी

‘ब्लडी इश्क’के ट्रेलर की शुरुआत एक सुनसान आईलैंड और उस पर बने एक हवेली से होती है। इसके बाद अविका की आवाज सुनाई देती है, जहां वह वर्धन से पूछती हैं कि इस आईलैंड पर और कौन रहता है? वर्धन जवाब देते हैं, कोई नहीं। इसके बाद हवेली में कुछ अजीब घटनाएं होती है। ऐसा लगता है कि जैसे अविका और वर्धन वहां अकेले नहीं हैं। ट्रेलर के आखिरी में इसकी पुष्टि भी हो जाती है। एक लड़की आत्मा अविका से कहती है कि यह भुतहा हवेली है।

विक्रम भट्ट हॉरर फिल्मो को लेकर ये बात

लेकिन अब सवाल ये है कि ये लड़की कौन है? उसकी आत्मा क्यों भटक रही है? और वह अविका के पीछे क्यों पड़ी है? विक्रम भट्ट ने कहा, आप लोगों के लिए ये विश्वास करना मुश्किल होगा लेकिन मुझे हॉरर फिल्में देखने से डर लगता है। हालांकि मैं अपने व्यूअर्स के लिए ऐसी फिल्में बनाना बहुत पसंद करता हूं। मैं काफी समय से हॉरर लव स्टोरी बनाने की कोशिश कर रहा था फिर मैंने भट्ट साहब से इस बारे में बात की। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे इसके लिए हामी भर दी और अब हम ब्लडी इश्क लेकर आ रहे हैं।

Exit mobile version