एंटरटेनमेंट डेस्क: लगातार फ्लॉप फिल्मों के दौर से गुजरने के बाद भी एक एक्टर ने ऐसा दमदार कमबैक किया कि वह फिर से बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे। हम बात कर रहे हैं अभिनेता सनी देओल की। सनी देओल भले ही साल में ज्यादा फिल्में न करते हों, लेकिन जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।
सनी देओल ने अपने करियर में कई यादगार और सफल फिल्में दी हैं। इनमें Gadar 2, Border, Yamla Pagla Deewana, Damini, Indian और Darr जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और सनी देओल को एक्शन स्टार की मजबूत पहचान दिलाई।

साल 2023 में रिलीज हुई Gadar 2 ने तो कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 525.45 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया। इस फिल्म की सफलता ने सनी देओल के करियर को नई ऊंचाई दी हालांकि, इस बड़ी सफलता से पहले सनी देओल का एक लंबा संघर्ष भरा दौर भी रहा। साल 2013 से 2022 के बीच उनकी करीब 13 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इनमें Yamla Pagla Deewana 2, Chup: Revenge of the Artist, Pal Pal Dil Ke Paas, Blank, Bhaiaji Superhit, Mohalla Assi, Yamla Pagla Deewana Phir Se, Poster Boys, Ghayal Once Again, I Love NY, Dishkiyaoon, Mahabharat और Singh Saab the Great जैसी फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो सकीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की फिल्म Border 2 इसी साल 23 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर तेज शुरुआत की। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। रिलीज के 34 दिन पूरे होने तक फिल्म ने करीब 326.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा बताता है कि सनी देओल का स्टारडम अभी भी बरकरार है और दर्शक आज भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। लगातार असफलताओं के बाद मिली इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सनी देओल बॉलीवुड के मजबूत और भरोसेमंद सितारों में से एक हैं।