Site icon Dainik Savera Times

Anurag Kashyap की थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे ‘Bobby Deol’, जानिए कब से होगी शूटिंग की शुरुआत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्मकार अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि बॉबी देओल ने हाल ही में अनुराग कश्यप के साथ सच्ची घटना पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म साइन की है।

बॉबी और अनुराग पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन बीच में कोई ऐसा प्रोजेक्ट नहीं आया।कुछ महीने पहले ही अनुराग ने इस फिल्म की कहानी बॉबी को सुनाई,

जो बाबी को काफी पसंद आई और उन्होंने उसके लिए अपनी स्वीकृति भी दे दी। फिल्म की कहानी दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसे एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माताओं की योजना अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।

Exit mobile version