Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड के एक्शन हीरो Vidyut Jammwal ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘IB71’ का किया प्रमोशन

May 5, 2023

बॉलीवुड के एक्शन हीरो Vidyut Jammwal ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘IB71’ का किया प्रमोशन

नई दिल्ली (अमन) : आज दिल्ली के इंपीरियल होटल में बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने अपनी आने वाली फ़िल्म IB71 के बारे में मीडिया को बताया। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म ‘आईबी71’ 12 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बार विधुत बतौर प्रोड्यूसर सामने आ रहे हैं। इस फ़िल्म में 1971 के एक सीक्रेट मिशन के बारे में बताया गया है। इस फ़िल्म में उनके साथ अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को संकल्प रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। विधुत ने कहा कि 30 एजेंट, 10 दिन और एक टॉप सीक्रेट मिशन, जो 50 साल तक छुपा रहा। इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी के साक्षी बनें जिसने हमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत दिलाई’।

बता दें कि विद्युत एक्शन फिल्में ज्यादा करते हैं और उनके फैंस भी उन्हें ऐसे ही पसंद करते है। इस फिल्म को एक्टर पहली बार प्रोड्यूस भी करने वाले हैं जो फिल्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। फिल्म जिस हाइली क्लासिफाईड मिशन के बारे में बात करती है, उसकी एक झलक भी पेश की गई है, जो दर्शकों को यकीनन उत्साहित करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें