Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड एक्ट्रेस Aditi Rao Hydari ने Munawar Faruqui को किया रोस्ट, कॉमेडियन ने दिया कुछ ऐसा जवाब

May 10, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस Aditi Rao Hydari ने Munawar Faruqui को किया रोस्ट, कॉमेडियन ने दिया कुछ ऐसा जवाब

मुंबई :-‘हीरामंडी एक ऐसी सीरीज है जो ओटीटी पर आते लोगो के दिलो में छा गई है। लोग इस सीरीज को बहुत पसंद कर रहे है । वही इस बीच हीरामंडी की स्टारकास्ट और मुन्नवर फारुकी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हीरामंडी की स्टारकास्ट मुन्नवर फारुकी के साथ नेटफ्लिक्स के मुशायरा रोस्ट सेशन में नजर आई। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट इसका वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल जो रहा है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबके बीच खूब हंसी मजाक चल रहा है।

इस बीच सबकी चहिती अदिति राव हैदरी ने मुनव्वर फारूकी को जमकर रोस्ट कर रही थी। जहा बिग्ग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी लोगो को रोस्ट करते है वो खुद अदिति राव हैदरी रोस्ट हो रहे थे। वही रोस्ट में मुनव्वर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन सभी हैरान रह गए। आपको बता दे कि वीडियो में पहले अदिति, मुनव्वर से कहती है, “”हाय। आप कैसे हैं?” मुनव्वर फारुकी इसका जवाब देते हैं और फिर अदिति कहती हैं, “अब मैं आपके साथ कैसे बदतमीज़ी कर सकती हूँ।

इसके बाद मुनव्वर अपना नंबर देने लगते है ये सुनकर वहां बैठी स्टैंड अप कॉमेडियन स्वाति सचदेव कहती है कि लेलो बाद में ब्लॉक भी तो करता है, इसके बाद अदिति एक शायरी कहती है ,डोगरी की शान रियलिटी शो की पहचान ,फिर भी इसे देख कर मन करता है है की कह दू भैया बना दे दो एक पान। ये शायरी सुन कर वहां बैठे सभी लोग हसने लगते है तभी मुन्नवर कहते है ,कि पॉजिटिविटी जो देखो ये होठ लाल करवाना चाहती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें