Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग की शुरू

October 5, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग की शुरू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। करण जौहर के प्रोडक्शल हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तले फिल्म जिगरा बनायी जा रही है।फिल्म जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। आलिया इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी हैं। आलिया ने फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ के सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। शूटिंग से तस्वीरें साझा करते हुए, आलिया भट्ट ने लिखा, और हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे जिगरा को जीवंत करने का पहला दिन… देखते रहिए क्योंकि हम आपके लिए अपने दिल का एक टुकड़ा लेकर आ रहे हैं… आगे के सफर के लिए फिंगर्स क्रॉस्ड…लव टीम जिगरा। बता दें कि फिल्म ‘जिगरा’ 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें