Site icon Dainik Savera Times

Bollywood एक्ट्रेस और Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट Mahek Chahal अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में थी परेशानी

बॉलवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट महक चहल की हालत इन दिनों बहुत ही घम्बिर चल रही है। बता दें कि महक चहल पिछले कुछ समय से बीमार चल रही है जिस कारण उन्हें मुंबई एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताते चले कि एक्ट्रेस को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। और अब महक की हालत में बहुत सुधर है लेकिन अभी भी अस्पताल में ही है। हाल ही में महक ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है।

महक चहल ने अपनी तबियत के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मुझे निमोनिया हो गया था जिसकी वजह से मैं 3-4 दिन आईसीयू में रही। मुझे ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर रखा गया था। मैं 2 जनवरी को अचानक से गिर गई थी, मैं सांस नहीं ले पा रही थी। तब मुझे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर्स ने तुरंत भर्ती कर लिया। 8 दिन हो गए हैं और मैं अभी भी अस्पताल में हूं। हालांकि, मैं अब जनरल वार्ड में हूं। मेरी तबियत में काफी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी सांस लेने में परेशानी हो रही है’।

इसके अलावा महक ने बताया कि वो तब बहुत डर गई थी। मैं अपनी लाइफ में कभी भी उस पोइंट पर नहीं आई थी जहां मैं सांस नहीं ले सकती थी। मुझे हर बार खांसने में दर्द हो रहा था। लेकिन मुझे लगा सब ठीक हो जाएगा।

महक ने आगे बताया कि वो आराम करना चाहती थी इसलिए किसी से संपर्क नहीं किया। पहले मुझ लग रहा था कि मुझे नॉर्मल सर्दी लगी है। मुझे नहीं पता था कि सर्दी और खांसी इतनी गंभीर हो सकती है’। आपको बता दें कि महक सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

Exit mobile version