Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

छुट्टियां बिताने मनाली पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया

December 15, 2024

छुट्टियां बिताने मनाली पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया

शिमला: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया छुट्टियां बिताने के लिए मनाली पहुंची हैं। शनिवार को वह शॉपिंग करने के लिए मालरोड़ भी पहुंचीं। उन्होंने एक दुकान से ड्राई फ्रूट्स के अलावा उन्होंने कुछ कपड़े भी खरीदे।

प्रशंसकों ने उन्हें खरीदारी करते देखा तो उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। डिंपल ने भी प्रशंसकों के साथ खूब फोटो लिए। मशहूर अभिनेत्री इन दिनों छुटियां बिताने मनाली पहुंची हैं। वह यहां से 20 किलोमीटर दूर नग्गर में एक निजी कॉटेज में ठहरी हैं ।

डिंपल कपाड़िया काफी लंबे अरसे बाद छुट्टियां मनाने मनाली आई हैं। इससे पहले वह लगभग पांच वर्ष पहले आई थीं । उस समय भी नग्गर से भी दूर हलाण में रुकी थीं। गौरतलब है कि शूटिंग के अलावा भी मनाली डिंपल कपाड़िया का पसंदीदा पर्यटक स्थल रहा है जहां पर वह आकर सुकून के पल बिताती हैं।
मनाली के मशहूर शूटिंग समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि इस समय डिंपल कपाड़िया का कोई शूटिंग शेड्यूल नहीं है बल्कि वह छुट्टियां बिताने मनाली पहुंची हैं। लगभग एक सप्ताह तक वह यहां रुकेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें