Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में तीन ब्लॉकबस्टर गानों का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं’ : Sharvari

November 19, 2024

2024 में तीन ब्लॉकबस्टर गानों का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं’ : Sharvari

Bollywood Actress Sharvari : बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी का कहना है कि वह ‘2024 में तीन ब्लॉकबस्टर गानों का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानती है। बॉलीवुड की उभरती स्टार शर्वरी ने 2024 में सफलता का नया आयाम छुआ है! उनकी 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुंजा’ और ग्लोबल स्ट्रीमिंग हिट ‘महाराज’ ने तो सफलता के झंडे गाड़े ही हैं, साथ ही उनके सुपरहिट गानों ‘तरस’ (मुंजा), ‘हाँ के हाँ’ (महाराज) और ‘तैनू खबर नहीं’ (मुंजा) ने यूट्यूब पर 400 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड पार कर लिया है।

शर्वरी ने कहा, ‘‘गाने किसी भी अभिनेता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वे दर्शकों के दिल और दिमाग तक पहुंचने का सबसे अच्छा जरिया हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि 2024 में मेरे तीन बड़े हिट गाने रहे और खास बात यह है कि सभी गाने अलग-अलग जॉनर के हैं। ‘तरस’ एक दमदार डांस नंबर है, ‘हाँ के हाँ’ में पुरानी दुनिया का रोमांटिक आकर्षण है और ‘तैनू खबर नहीं’ इस पीढ़ी का प्रेम गीत है। 2024 मेरे लिए शानदार साल रहा है। मेरी फिल्में और गाने, दोनों ही बड़ी सफल रही हैं। जो प्यार मुझे मेरे काम के लिए मिला है, वह बेहद अनमोल है। मैं आशा करती हूं कि भविष्य में भी मैं इस सिलसिले को जारी रख पाऊं। मैं दर्शकों का दिल से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे और मेरे काम को इतना पसंद किया। अब मेरी कोशिश उन्हें और भी ज्यादा गर्व महसूस कराने की है।’’ शर्वरी अब यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें