Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं Sharvari

November 15, 2024

भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं Sharvari

Bollywood Actress Sharvari : बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी का कहना है कि वह भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी ने खुलासा किया है कि उनका पसंदीदा जॉनर एक्शन है। शर्वरी इन दिनों वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं।‘अल्फा’ को वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म बताया जा रहा है, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।

शर्वरी भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं

शर्वरी का कहना है कि यदि किस्मत ने साथ दिया, तो वे भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा,मुझे एक्शन जॉनर बेहद पसंद है, और मैं अपनी बहन के साथ एक्शन फिल्में देखना पसंद करती हूं। इसलिए जब मुझे अल्फा का ऑफर मिला, तो मैंने तुरंत हामी भर दी। मन ही मन मैं हमेशा एक्टर के तौर पर एक्शन करना चाहती थी। अब मेरा सपना सच हो रहा है।मेरा हमेशा से मानना था कि एक्शन स्टार्स को शूटिंग के दौरान बहुत मज़ा आता है क्योंकि वे स्टेटस करते हैं। अब इस फीलिंग को खुद अनुभव कर रही हूं और यह वाकई मजेदार है लेकिन शारीरिक रूप से बहुत थकाऊ भी। मैं 200 प्रतिशत मेहनत कर रही हूं और उम्मीद करती हूँ कि लोग मुझे अल्फा में पसंद करेंगे! मैं आने वाले समय में एक एक्शन स्टार बनना चाहती हूं, और इसके लिए अल्फा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहली महिला-केंद्रित वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स फिल्म को एक्शन का शानदार अनुभव बनाने के लिए आदित्य चोपड़ा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अल्फा का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जो वैश्विक स्तर पर हिट सीरीज द रेलवे मैन के लिए भी मशहूर हैं, जिसका निर्माण भी वाईआरएफ ने किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें