एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल , एक्ट्रेस ने खुद खुलासा करते हुए बताया है के उन्हें कुछ दिन पहले हार्ट अटैक हुआ था। जी हाँ, इस खबर की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है। बता दें के ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सभी फैंस इससे काफी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
बता दें के सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ” मेरे पिता सुबीर सेन के कुछ शब्द, अपने दिल को खुश और साहसी रखें और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा शोना। कुछ दिन पहले मुझको हार्ट अटैक आया जिसके बाद एंजियोप्लास्टी हुई स्टेंट लगा और सबसे जरूरी बात मेरे हार्ट स्पेशलिस्ट ने इस बात की पुष्टि मेरा दिल बड़ा है। बहुत से लोगों को सही समय पर मेरी हेल्प और साथ देने के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगी। वो किसी ओर पोस्ट में। बाकी इस पोस्ट के जरिए में अपने शुभचिंतको और प्रियजनों को इस खुशखबरी से अवगत करानी चाहती हूं कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ लाइफ के लिए रेडी हैं। मैं आप सब से बहुत प्यार करती हूं।”
