
मुंबई :- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू अमेरिकन सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में काम करती नजर आने वाली है। तब्बू के फैन्स के लिए खुशखबरी है , जल्द ही क्रू फिल्म की एक्ट्रेस तब्बू इंग्लिश टीवी सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में अपना कमाल दिखाते हुए नजर आने वाली है। बॉलीवुड में चर्चा है कि ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘द नेमसेक’ जैसी इंग्लिश फिल्मों में काम करने के बाद तब्बू अब अमेरिकी टीवी की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं।
तब्बू को पॉपुलर अमेरिकन फिक्शन सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में एक बड़ी भूमिका मिली है। इस शो में एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बौस्नीना, जोश ह्यूस्टन, क्लो ली, जेड अनौका, फोओलीन कनिंघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ हिंड्स, क्रिस मेसन और शालोम ब्रुने फ्रैंकलिन मुख्य भूमिकाओं में हैं। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि तब्बू इस सीरीज में सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
सीरीज का पहला भाग 2019 में आया था, जिसका टाइटल था ‘ड्यून: द सिस्टरहुड’। प्रीक्वल सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन द्वारा लिखित नॉवेल ‘सिस्टरहुड ऑफ ड्यून’ से प्रेरित है। एलिसन शापकर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। आपको बता दें, ये टीवी सीरीज सबसे पहले यूएसए में मैक्स पर ऑन एयर होगी ,यानी तब्बू के इंडियन फैन्स को इस सीरीज को देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...