Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kalki 2898 AD’ में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन

April 22, 2024

‘Kalki 2898 AD’ में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माताओं ने इस फिल्म में अमिताभ के किरदार से पर्दा उठा दिया गया है।फिल्म का एक छोटा सा टीजर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें देखने को मिला कि सफेद कपड़े से ढका हुआ एक शख्स गुफा में बैठकर शिव लिंग की पूजा कर रहा है। फिर एक बच्चे की आवाज सुनाई देती है,

जो उससे पूछ रहा है कि क्या तुम मर नहीं सकते, तुम भगवान हो। कौन हो तुम। इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं मैं द्वापर युग से दशावतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र हूं अश्वत्थामा। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ बहुभाषी फिल्म है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें