Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदीप सरकार के निधन के बाद शोक में डूबा बॉलीवुड

March 24, 2023

प्रदीप सरकार के निधन के बाद शोक में डूबा बॉलीवुड

मुंबई: ‘परिणीता’, ‘मर्दानी’, वेब सीरीज ‘दुरंगा’ के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक प्रदीप सरकार का 67 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह डायलिसिस पर थे और उनके पोटेशियम का स्तर काफी गिर गया था। जैसे ही उनकी हालत बिगड़ी, उन्हें 24 मार्च को सुबह 3:00 बजे अस्पताल ले जाया गया और 3.30 बजे उनका निधन हो गया।

शुक्रवार को शाम 4 बजे सांताक्रूज के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, “हममें से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार ‘दादा’ के निधन की खबर पर विश्वास करना मुश्किल है। मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं। दादा की आत्मा को शांति मिले।”

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा: “भारी मन से हम आपको सूचित करते हैं कि प्रदीप सरकार स्वर्गवासी हो गए हैं। सांताक्रूज श्मशान में उनके अंतिम संस्कार के लिए कृपया शाम 4 बजे आएं।”‘लफंगे परिंदे’ में निर्देशक के साथ काम कर चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश ने ट्विटर पर प्रदीप के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा, “मैं आपको याद करूंगा दादा। हमेशा आपको उस बाल-हृदय, जीवन से भरे व्यक्ति के रूप में याद करेंगे जिसने मुझे इतना कुछ सिखाया। आपकी क्रिएशन ‘लफंगे परिंदे’ हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। परिवार के लिए मेरी प्रार्थना।”

प्रदीप सरकार की ‘मर्दानी’ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन ने एक बयान में कहा, “प्रदीप दादा के निधन की दुखद खबर सुन मेरी नींद उड़ गई। मर्दानी को लेकर मुझ पर भरोसा करने वाले शख्स के तौर पर मैं उन्हें हमेशा कृतज्ञता के साथ याद रखूंगा। वह एक उस्ताद थे जिनके अनुभव और मार्गदर्शन ने मुझे अपनी पहली फिल्म में अपनी पूरी क्षमता से अ•िानय करने का आत्मविश्वास दिया। उन्होंने सलाह दी और फिर मुझे एक हिस्सा बनाने के लिए जगह दी।” ‘द लंचबॉक्स’ की एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी प्रदीप की एक तस्वीर साझा की और ट्वीट किया: “अपने मॉडलिंग के दिनों में उनका सेट पर होना मुझे काफी अच्छा लगा था। उनकी हंसी और परफेक्शनिज्म मेरे दिल में हमेशा रहेगी। उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदनाएं। दादा आराम करो, ऊपर स्वर्ग एक खुशहाल जगह है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें