
एंटरटेनमेंट डेस्क: श्रीलीला ने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। फिलहाल वो इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं, जिनसे हर कोई इंप्रेस है। इस बीच उनकी एक झलक महबूब स्टूडियो से सामने आई है, जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं क्या वो किसी बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं?
हाल ही में श्रीलीला का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अभी तक उनका बॉलीवुड डेब्यू कार्तिक आर्यन के साथ आया भी नहीं है, लेकिन उससे पहले ही वो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उन्हें महबूब स्टूडियो में देखा गया, जहां वो किसी बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग करती नजर आईं। बस फिर क्या था, फैन्स के बीच ये जानने की बेसब्री और बढ़ गई है कि आखिर श्रीलीला किस बड़ी चीज की तैयारी कर रही हैं।
View this post on Instagram
अब सबकी नजरें सिर्फ श्रीलीला पर टिकी हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने जो नाम और शोहरत कमाई है, वो काबिल-ए-तारीफ है। वो अब सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि अगली बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं, जिन पर हर किसी की नजर है। दिलचस्प बात ये है कि हाल के समय में किसी भी एक्ट्रेस को इतने बड़े प्रोजेक्ट इतने जल्दी नहीं मिले, जितने श्रीलीला को मिल रहे हैं। फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अब वो आगे क्या धमाका करने वाली हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...