Dainik Savera Times

बॉलीवुड की सुनहरी आवाज Arijit singh चंडीगढ़ में 27 मई को मचाने आ रहे हैं धमाल

चंडीगढ़ः अरिजीत सिंह एक भारतीय गायक और संगीतकार हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली भाषा में गाते हैं, लेकिन उन्होंने कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाने गए हैं। यदि आप अरिजीत सिंह के प्रशंसक हैं, तो यह आपके लिए उनकी जादुई आवाज को लाइव देखने और उनकी भावपूर्ण धुनों में डूबने का मौका मिल रहा है। अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट 27 मई 2023 को सेक्टर 34 एक्जीबिशन ग्राउंड में हाेने जा रहा हैं, जहां पर वह अपनी आवाज से धमाल मचाने वाले हैं।

आपकाे बता दें, उन्होंने रिकॉर्ड 6 फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है और एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया है। उन्हें भारतीय संगीत उद्योगों में सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक और “प्लेबैक सिंगिंग के बादशाह” के रूप में जाना जाता है।

Exit mobile version