Site icon Dainik Savera Times

The Mehta Boys के साथ निर्देशन की दुनिया में आये Boman Irani

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने द मेहता बॉयज़ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। बोमन ईरानी एक दशक से अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह अब एक फिल्म निर्माता के रूप में, अपनी बहुप्रतीक्षित निर्देशित पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ के साथ चर्चा में हैं।

अपने निर्देशन की पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ में बोमन ईरानी ने अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी के साथ अभिनय किया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने न केवल निर्देशन किया है बल्कि ऑस्कर विजेता लेखक एलेक्स डिनेलारिस के साथ पटकथा भी लिखी है। इसका निर्माण ईरानी मूवीटोन और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

Exit mobile version