Dainik Savera Times

Boney Kapoor ने ‘CineTalkies’ के दूसरे संस्करण का पोस्टर किया लॉन्च

मुंबई : प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता बोनी कपूर 5 सितंबर 2024 को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सिने टॉकीज के दूसरे संस्करण के पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “श्रीमान भारत” की भी घोषणा की और आगामी जेवर फिल्म सिटी के बारे में विस्तार से बात की हैं।

फिल्मों को हमारी भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रचार-प्रसार का माध्यम बताते हुए, बोनी कपूर ने संस्कार भारती जैसे संगठन से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। बोनी कपूर ने भारतीय चित्र साधना के ट्रस्टी श्री प्रमोद बापट और संस्कार भारती के कोकण प्रांत के आयोजन सचिव श्री उदय शेवड़े के साथ मिलकर सिने टॉकीज के दूसरे संस्करण का पोस्टर और थीम लॉन्च किया, जो इस साल दिसंबर में आयोजित होने वाला है।

‘वुड्स टू रूट्स’ थीम पर आधारित यह कॉन्क्लेव देश भर में सिनेमा के विभिन्न उद्योगों का जश्न मनाता है। इससे पहले 2022 में, संस्कार भारती ने अपने पहले संस्करण के लिए सिने टॉकीज़ लॉन्च किया था, जिसमें आशा पारेख, प्रसून जोशी, सुभाष घई, मधुर भंडारकर, अनु मलिक, सुबोध भावे, मनोज मुंतशिर सहित भारतीय सिनेमा के प्रमुख नामों ने भाग लिया था।

Exit mobile version