Site icon Dainik Savera Times

इंतजार, इश्क और जज़्बात की कहानी… Abhishek Vichare की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ लॉन्च

Abhishek Vichare

Abhishek Vichare

एंटरटेनमेंट डेस्क: बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक भास्कर विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का मुंबई में शानदार अंदाज में लॉन्च हुआ। इस खास मौके पर कई जानी-मानी और प्रतिष्ठित शख्सियतों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक और बढ़ा दी। किताब के लॉन्च इवेंट में महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, वेदांती तटकरे और मुंबई महानगरपालिका की कॉरपोरेटर राजूल संजय पाटील समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

सभी ने अभिषेक विचारे को उनकी नई किताब के लिए बधाई दी और उनके साहित्यिक सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

पॉलिटिक्स और बिजनेस की जिम्मेदारियों से भरे बिजी शेड्यूल के बीच भी बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक विचारे ने लेखन के अपने जुनून को बरकरार रखा है। ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ के जरिए उन्होंने इंसानी जज़्बात, रिश्तों की पेचीदगियों और प्यार की खूबसूरत भावनाओं को साहित्य के जरिए बयां करने की कोशिश की है। किताब के लॉन्च के बाद अभिषेक विचारे के साथ एक खास बातचीत भी हुई, जहां किताब और उसकी कहानी को लेकर उनसे कई सवाल पूछे गए।

किताब के पीछे की प्रेरणा क्या थी, लिखने का उनका अंदाज कैसा रहा, कहानी का विषय क्या है और उसमें कौन-कौन से जज़्बात पिरोए गए हैं, इन तमाम सवालों पर अभिषेक ने खुलकर बात की। उन्होंने अपने साहित्यिक सफर से जुड़े अनुभव भी दर्शकों के साथ साझा किए।

खास बात यह है कि इस किताब को लिखना, उसे आकार देना और आखिरकार पाठकों तक पहुंचाना अभिषेक के लिए आसान सफर नहीं था।

अपने पिता भास्कर (दाजी) विचारे के निधन के बाद के बेहद भावुक दौर में, अपनी राजनीतिक और बिजनेस जिम्मेदारियों के बीच किताब पर काम करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। ऑडियंस के साथ हुई बातचीत के दौरान इस पूरे सफर से जुड़े संघर्ष, भावनाएं और यादों की भी एक झलक देखने को मिली।

इस खास मौके पर विचारे परिवार के सदस्य, दोस्त, सहकर्मी, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में साहित्य व किताबों से जुड़े चाहने वाले मौजूद रहे। गणमान्य हस्तियों की शुभकामनाएं, किताब को लेकर हुई दिलचस्प बातचीत और दर्शकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने इस बुक लॉन्च को और भी खास बना दिया।

‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक विचारे के साहित्यिक सफर में एक नया अध्याय जोड़ती है और उनके लेखन के एक अलग पहलू से पाठकों को रूबरू कराती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्यार, रिश्तों और जज़्बातों की इस कहानी को पाठकों का कितना प्यार मिलता है।

Exit mobile version