Site icon Dainik Savera Times

Border 2 BO Day 11: दूसरे सोमवार भी ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका; जानें कितना रहा कलेक्शन

Border 2 BO Day 35

Border 2 BO Day 35

Border 2 BO Collection Day 11: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दमदार ओपनिंग, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और देशभक्ति से भरी कहानी की वजह से फिल्म ने पहले हफ्ते में ही शानदार कलेक्शन दर्ज किया था। दूसरे वीकेंड तक भी फिल्म का जादू बरकरार रहा, लेकिन दूसरे हफ्ते के सोमवार को इसकी कमाई में साफ गिरावट देखने को मिली।

दूसरे सोमवार को कितनी हुई कमाई?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करते हुए महज सात दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, वीकडेज की शुरुआत के साथ ही इसके कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी थमी है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को करीब 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब लगभग 281 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें : आज रिलीज होगा Dhurandhar 2 का टीजर! डायरेक्टर ने इस तरह दिया हिंट, जानें

अगर पिछले दिनों की बात करें तो-

पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये कमाए

8वें दिन: 10.75 करोड़
9वें दिन: 17.75 करोड़
10वें दिन: 22.50 करोड़ रुपये

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

भले ही 11वें दिन कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गया हो, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अब तक कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने ‘कबीर सिंह’ ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों की कुल कमाई को भी पार कर लिया है।

300 करोड़ क्लब से कितनी दूर?

फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब सिर्फ करीब 19 करोड़ रुपये और कमाने हैं। उम्मीद की जा रही है कि चालू हफ्ते में ही यह माइलस्टोन हासिल कर लिया जाएगा।

अमेरिकी टैरिफ कम होने पर PM Modi ने कहा- उनके साथ काम करने को उत्सुक

फिल्म के बारे में

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी भी भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

सनी देओल ने मनाया जश्न

फिल्म की शानदार सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी पूरी टीम के साथ जश्न मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे केक काटते और टीम के साथ डांस करते नजर आए। इससे पहले सनी ने एक और वीडियो के जरिए दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि दर्शकों के प्यार ने ‘बॉर्डर 2’ को खास बना दिया है।

Exit mobile version