Border 2 BO Day 22 : सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, चौथे हफ्ते की शुरुआत में शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ रोमियो’ के सामने आने के बाद फिल्म की कमाई में पहली बार गिरावट देखी गई है।
चौथे शुक्रवार को हुई कमाई
‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को रिलीज़ हुई थी और पहले तीन हफ्तों में लगातार करोड़ों की कमाई करती रही। पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन चौथे शुक्रवार को नई रिलीज फिल्मों के प्रभाव के चलते यह पहली बार लाखों में सिमट गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 80 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही 22 दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 318.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
ये भी पढ़ें :
‘वॉर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बता दें कि चौथे शुक्रवार को कमाई घट गई, फिर भी ‘बॉर्डर 2’ ने ऋतिक रोशन की 2019 की फिल्म ‘वॉर’ का लाइफटाइम कलेक्शन (318.01 करोड़) पार कर लिया है। अब नजर सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ (320.34 करोड़) पर है। विशेषज्ञों की उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड में यह उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।
स्टार कास्ट और निर्देशक
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। मुख्य भूमिका में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आए हैं।
ये भी देखें :

