Border 2 Box Office Day 1: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले, 23 जनवरी शुक्रवार को रिलीज हुई इस देशभक्ति से लबरेज वॉर ड्रामा को दर्शकों और समीक्षकों दोनों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
जहां एक ओर क्रिटिक्स ने फिल्म की कहानी, एक्शन और इमोशनल कनेक्ट की तारीफ की है, वहीं थिएटर से निकलते ही दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर सराहना की। इसी पॉजिटिव माहौल का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है।
पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म को रिलीज से पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका था। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करीब 17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
रिलीज के दिन सुबह से ही देशभर के सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। हालांकि, ये आंकड़े फिलहाल अनुमानित हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव संभव है।
22 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
धमाकेदार शुरुआत के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। लगभग 22 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड इस फिल्म ने तोड़ दिए हैं।
इनमें शामिल हैं:
डंकी,दंगल, रेस, मिशन मंगल, वॉर, धुरंधर, बजरंगी भाईजान, पीके, किक, सूर्यवंशी,बैंग बैंग,सिकंदर,गोल्ड,बागी, साहो,कृष, हाउसफुल, थामा,दबंग, अग्निपथ,फाइटर, कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी फिल्में।
वीकेंड पर 100 करोड़ पार करने की पूरी उम्मीद
फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। खास बात यह है कि सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का पूरा फायदा मिलने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म शुरुआती दिनों में ही 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।
Video: 6 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਅੱਜ ਵੀ ਮੀਂਹ, ਜਾਣੋਂ ਕਿੱਥੇ-ਕਿੱਥੇ ਹੋਵੇਗੀ ਜਲਥਲ, ਦੇਖੋ ਸਟੀਕ ਜਾਣਕਾਰੀ
‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट और टीम
फिल्म में सनी देओल एक बार फिर दमदार अंदाज में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं महिला कलाकारों में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा शामिल हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसने दर्शकों की देशभक्ति की भावनाओं को एक बार फिर पर्दे पर जीवंत कर दिया है।

