Site icon Dainik Savera Times

Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 16वें दिन पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

Border 2 BO Day 16

Border 2 BO Day 16

Border 2 BO Day 16: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज़ के 16वें दिन एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 300 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। इस दौरान फिल्म ने कई बड़ी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

16वें दिन की कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों में बताया गया है कि फिल्म ने 16वें दिन लगभग 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। खास बात यह है कि इस दिन फिल्म की कमाई में करीब 49 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, ये आंकड़े अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हैं, लेकिन अनुमान सही रहा तो फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 301.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम जारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं कीमत

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही बॉर्डर 2 ने धूम और सुल्तान जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जहां धूम का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 290 करोड़ रहा, वहीं सुल्तान 300 करोड़ के आसपास सिमटी थी। अब फिल्म की नजरें पद्मावत (303 करोड़), वॉर (318 करोड़) और बजरंगी भाईजान (320 करोड़) जैसे रिकॉर्ड्स पर टिकी हैं।

डे-वाइज कलेक्शन पर एक नजर
फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ से शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई हुई। चौथे दिन कलेक्शन 59 करोड़ तक पहुंचा। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 224.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही। आठवें दिन 10.75 करोड़, नौवें दिन 17.75 करोड़ और दसवें दिन 22.5 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया। दूसरे हफ्ते का कुल कारोबार करीब 70.15 करोड़ रहा। 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें : रूस की मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर चाकू से हमला, चार भारतीय छात्रों समेत आठ घायल, छात्रावास में मची चीख पुकार

फिल्म के बारे में
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जो इससे पहले केसरी जैसी सराही गई फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। जिस तरह दर्शकों ने पहली फिल्म को प्यार दिया था, उसी तरह बॉर्डर 2 भी दर्शकों की पसंद बनती नजर आ रही है।

Exit mobile version