Site icon Dainik Savera Times

Border 2 BO Day 3: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में की धमाकेदार एंट्री; ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड चकनाचूर

Border 2 Box Office Day 3

Border 2 Box Office Day 3

Border 2 Box Office Day 3: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ चुकी है। रिलीज़ के साथ ही फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और वीकेंड पर इसका असर साफ नजर आया। रविवार को फिल्म ने ऐसी कमाई की कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड धराशायी हो गए।

तीसरे दिन ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जे.पी. दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ था और अब पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा साफ दिखाई दे रहा है।

कमाई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो-

–पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की।
–दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये बटोरे।
–सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 54.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की।
–इन आंकड़ों के साथ ‘बॉर्डर 2’ की तीन दिनों की कुल कमाई 121 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है और फिल्म ने महज ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

ये भी पढ़ें : युवराज का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है: अभिषेक शर्मा

‘धुरंधर’ को एक नहीं, दो मोर्चों पर पछाड़ा

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला फिल्म ‘धुरंधर’ से माना जा रहा था, लेकिन नतीजे पूरी तरह सनी देओल के पक्ष में गए।

जहां ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड में 106.5 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 121 करोड़ रुपये के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया

इसके अलावा पहले रविवार के कलेक्शन में भी ‘बॉर्डर 2’ आगे निकल गई। फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘धुरंधर’ पहले संडे को 44.80 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई थी

लगातार तीसरे दिन ‘धुरंधर’ को पछाड़ते हुए ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। अब सबकी निगाहें फिल्म के मंडे टेस्ट पर टिकी हैं।

सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ‘बॉर्डर 2’ अब सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने 2025 में रिलीज़ हुई ‘जाट’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

सनी देओल की टॉप कमाऊ फिल्में (नेट कलेक्शन):

गदर 2 (2023) – 525.50 करोड़
बॉर्डर 2 (2026) – 121 करोड़ (3 दिन)
जाट (2025) – 90.34 करोड़
गदर: एक प्रेम कथा (2001) – 76.88 करोड़
यमला पगला दीवाना (2011) – 55 करोड़
बॉर्डर (1997)– 39.45 करोड़

Video: Big Breaking: CM Mann ਦਾ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਤੋਹਫ਼ਾ, ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਹੋਣਗੇ ਪੂਰੇ

दमदार स्टार कास्ट ने बढ़ाया फिल्म का प्रभाव

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार अभिनय और देशभक्ति की भावना ने फिल्म को दर्शकों से मजबूत जुड़ाव दिलाया है।

Exit mobile version