Border 2 OTT Release: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में आते ही जबरदस्त असर दिखाया है। बता दें कि 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को भावुक कर रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। 1997 की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर के इस स्टैंडअलोन सीक्वल को क्रिटिक्स और पब्लिक, दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब जब थिएटर रन बेहद सफल साबित हो चुका है, तो फैंस बेसब्री से इसके ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि इस देशभक्ति से भरपूर कहानी को घर बैठे एंजॉय किया जा सके।
कब और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘बॉर्डर 2’?
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने 2026 की पहली सुपरहिट बनने का तमगा हासिल कर लिया है। भारत और विदेशों में मिलाकर फिल्म की कमाई 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो फिल्म 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।
ये भी पढ़ें : चांदी पहनते ही चमक जाएगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, मिलेगी सुख समृद्धि
बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का शानदार सफर
फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन ही करीब 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।
पहले हफ्ते में कमाई: 224.25 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते तक कुल कलेक्शन: 286 करोड़ रुपये
तीसरे वीकेंड तक 300 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद
खास बात यह है कि फिल्म ने दो हफ्तों के भीतर ही अपना 275 करोड़ रुपये का बजट निकाल लिया। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ओटीटी रिलीज़ से पहले ही फिल्म 400 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन पार कर सकती है।
‘बॉर्डर 2’ की कहानी और स्टारकास्ट
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल एक बार फिर लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा ने भी फिल्म में मजबूत अभिनय किया है।
Video: ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ! ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਦੀ ਨਹੀਂ ਹੁਣ ਖੈਰ, ਸੁਣੋ Live
यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें बसंतर की लड़ाई व ऑपरेशन चंगेज़ खान जैसे ऐतिहासिक सैन्य अभियानों को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म भारतीय सेना के साहस, रणनीति और बलिदान को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करती है।

